Samastipur

सरायरंजन के वरुणा रसलपुर में दो लोगों को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल, आक्रोशितों ने सड़क जामकर की नारेबाजी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- प्रखंड के वरूणा रसलपुर गांव में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े 2 लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। घायलों की पहचान स्थानीय सुरेंद्र सहनी के पुत्र गंगा सहनी एवं रुदल सहनी के रूप में की गई है। परिजनों एवं ग्रामीणों की सहायता से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया है। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा एनएच-322 एवं वरुणा पुल को जाम कर यातायात अवरुद्ध कर दिया गया।

सड़क जाम होने से दोनों तरफ कई किलोमीटर तक सवारियों की कतार लग गई। यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित लोगों के द्वारा एक स्थानीय जनप्रतिनिधि के रिश्तेदारों के द्वारा दबंगता पूर्वक गोली मार दिया जाने का आरोप लगाया जा रहा था। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

आक्रोशित ग्रामीणों के अनुसार 10 दिन पूर्व घायल लोगों के घर चोरी हुई थी। चोरी की घटना के विरुद्ध सरायरंजन थाने में आवेदन दिया गया था। किसी प्रकार कोई पुलिसिया कार्रवाई तो नहीं होगी लेकिन इसके विरोध में स्थानीय दबंगों के द्वारा 5 दिनों से गाली गलौज किया जा रहा था। आज वरुणा पुल के निकट नून नदी किनारे बांध पर मछली बेची जा रही थी।

इसी समय आधे दर्जन से अधिक लोगों द्वारा बाइक पर सवार होकर लाठी डंडे एवं गोली पिस्तौल के साथ आकर गाली-गलौज करते हुए गोली चलाई। मछली बेचना छोड़कर भागते हुए घर पहुंच कर जान बचाने का प्रयास किया।

दबंगों द्वारा पीछा करते हुए घर पर पहुंचकर गोलीबारी करते हुए 2 लोगों को घायल कर दो बकरियों को भी मार कर अपने घर ले गए। इस घटना से आक्रोशित सैकड़ों स्त्री और पुरुषों ने वरुणा पुल एवं एनएच-322 को जाम कर प्रशासन के विरुद्ध अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए आक्रोश प्रकट करने लगे। लोगों द्वारा सड़क पर आगजनी कर अपराधिक घटनाओं के विरोध में नारेबाजी शुरू की गई।

मोरवा एवं सरायरंजन के सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण पुलिस द्वारा लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश प्रकट किया जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही सरायरंजन थानाध्यक्ष रविकांत कुमार, अशोक पासवान, धनंजय कुमार, निलेश मिश्र सहित दर्जनों पुलिस बलों के साथ पहुंचकर आक्रोशितों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जाने लगा।

पुलिस के पहुंचते ही आक्रोशित लोगों के द्वारा और भी आक्रोश प्रकट करते हुए पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी गई। चोरी के विरुद्ध आवेदन दिए जाने पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं किए जाने की बात पर थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि आपस में समझौता किए जाने की बात उन लोगों के द्वारा बताई गई जिसके कारण कार्रवाई नहीं की जा सकी। यदि केवल आवेदन दिया गया होता तो निश्चित रूप से अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी होती। लोग आवेदन भी देते हैं, और समझौता भी करने लगते हैं, जिसके कारण पुलिस को कठिनाई हो जाती है।

थानाध्यक्ष एवं पुलिस बलों के द्वारा 24 घंटे का समय मांगा जा रहा था, जिसके अंदर अपराधियों की गिरफ्तार किए जाने का आश्वासन दिया गया। बावजूद लोग सड़क जाम पर अड़े हुए थे। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना एसपी एवं डीएसपी को भी दी गई थी। सरायरंजन में भीषण रूप से हो रही अपराधिक घटनाओं को लेकर आक्रोशित लोग जिला प्रशासन को बुलाने की मांग कर रहे थे। वहीं समस्तीपुर पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल पर इस मामले को प्रेम प्रसंग में अंजाम दिए जाने की बात बताई गई है। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम ही था, जिस कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

1 घंटा ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

8 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

14 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

16 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

16 घंटे ago