समस्तीपुर/कल्याणपुर :- सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर एवं एसएफसी गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के लिए उनके पहुंचते ही दोनों जगह कर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने एसएफसी गोदाम के सहायक प्रबंधक को अनुपस्थित पाया। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
उन्होंने गोदाम के कर्मचारी को गुणवत्तापूर्ण चावल का बैग वजन कर डीलर को देने का निर्देश दिया। एसडीओ को बगैर वजन के ही डीलर को अनाज देने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद वे निरीक्षण के लिए पहुंचेे थे। उन्होंने गोदाम के डाटा एंट्री ऑपरेटर को भी कड़ी फटकार लगाते हुए खराब चावल वापस लेने का निदे्रश दिया।
एसडीओ ने आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने लंबित कार्यो का निपटारा करने का निर्देश दिया। उन्होंने रामभद्रपुर के पंचायत में भी विकास योजनाओं की जांच की। जहां कचरा प्रबंधन के लिए भवन निर्माण में विलंब देख पंचायत सचिव को कड़ी फटकार लगाई।
वहीं रामभद्रपुर पंचायत भवन में मवेशी का बथान देख नाराजगी जताते हुए परिसर को जल्द खाली कराने का निर्देश दिया। पंचायत भवन की दीवाल पर पंचायत जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी का मोबाइल नंबर के साथ नाम लिखवाने एवं कार्य दिवस अंकित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने रामभद्रपुर के पीडीएस विक्रेता रामानुज यादव के पीडीएस दुकान का निरीक्षण कर अनाज का वजन करवाया।
वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…
एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…
बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…