समस्तीपुर :- इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय व पटना से निकल कर सामने आ रही है। जहां सीएम नीतीश कुमार के करीबी और भरोसेमंद मंत्री कहे जाने वाले सरायरंजन विधायक विजय कुमार चौधरी के साले अजय कुमार सिंह उर्फ कारू सिंह के आवास पर और इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री विजय चौधरी के साले मटिहानी निवासी अजय सिंह उर्फ कारू सिंह के आवास पर आज अहले सुबह इनकम टैक्स और ईडी की टीम ने रेड मारी है। आयकर विभाग की टीम ने श्री कृष्ण मोहल्ला स्थित अजय सिंह के आवास पर छापेमारी कर रही है। इस दौरान ईडी की टीम भी मौजूद हैं। यह छापेमारी किस संबंध में की जा रही है इसको लेकर कोई अधिकारी फिलहाल कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।
मालूम हो कि, अजय कुमार सिंह उर्फ कारू सिंह बेगूसराय के बड़े उद्योगपति हैं और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर सांसद ललन सिंह के भी करीबी है। इसके साथ ही नीतीश कुमार के कैबिनेट मंत्री विजय कुमार चौधरी के साले हैं। फिलहाल इनके आवास पर काफी संख्या में पुलिस फोर्स और दर्जन से ज्यादा अधिकारियों की टीम सुबह 6:00 बजे नगर थाना क्षेत्र के पहुंची और छापेमारी कर रही है। छापेमारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…