Samastipur

प्रेम-प्रसंग को लेकर रात के अंधेरे में घर में घुस रहे ग्रामीण डॉक्टर की पोल में बांधकर पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसंडी गांव में एक युवक की पोल से बांधकर जमकर पिटाई की गई। जख्मी स्थिति में युवक का इलाज निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है। मारपीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जख्मी युवक पेशे से ग्रामीण चिकित्सक है।

शुक्रवार की रात युवक एक घर में घुसने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान गृह स्वामी ने शोर मचाकर युवक को रंगेहाथ दबोच लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान किसी ने युवक की पोल से बांधकर पिटाई का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया।

मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। बाद में स्थानीय लोगों की पहल कर युवक को मुक्त कराया गया। जख्मी युवक की पहचान बेलसंडी गांव के वार्ड संख्या-2 के उदय साह के पुत्र जय प्रकाश कुमार के रूप में हुई है। हालांकि इस मामले में अब तक किसी भी पक्ष के द्वारा थाने में आवेदन नही दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: दारोगा के टूटे पैर को प्लास्टर के बदले कार्टन से बांधा; इस सदर अस्पताल में जुगाड़ वाले इलाज पर बिफरे DM

बिहार के शिवहर स्वास्थ्य विभाग की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। सरकारी अस्पताल में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनलाइन विन्जो गेम के नाम पर साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 1.78 लाख रुपये, 7.30 लाख की हुई थी ठगी

समस्तीपुर : ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी के एक मामले में साइबर पुलिस…

5 घंटे ago

शाहपुर पटोरी में सात एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की अनुशंसा, रामनाथ ठाकुर ने अश्वनी वैष्णव को लिखा पत्र

समस्तीपुर/पटोरी : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने शाहपुर पटोरी रेलवे…

6 घंटे ago

बिहार: सरकारी टीचर को छात्रा के साथ पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर भीड़ ने कानून हाथ में लेकर दे दिया दंड, जानें

कहते हैं कि बदलते वक्त के साथ समाज के हर क्षेत्र में गिरावट दर्ज की…

8 घंटे ago

बिहार में मासूम की बलि, खुद की मौसी ने अंधविश्वास की बलि चढ़ाया

बिहार के नालंदा में मासूम की बलि दी गई है. मामा की शादी में यूपी…

19 घंटे ago

दिल्ली में होने वाली बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक रद्द, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा लौट रहे पटना

बिहार में सियासी बदलाव की चर्चा के बीच दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही…

21 घंटे ago