Samastipur

समस्तीपुर : ऑनलाइन विन्जो गेम के नाम पर साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 1.78 लाख रुपये, 7.30 लाख की हुई थी ठगी

समस्तीपुर : ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी के एक मामले में साइबर पुलिस की तत्परता से पीड़ित को स्कैम की राशि रिकवर कर शुक्रवार को वापस लौटायी गयी। मिली जानकारी के अनुसार पूसा थाना क्षेत्र के धोबगामा निवासी राजीव कुमार सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार से ऑनलाइन विन्जो गेम के नाम पर 7 लाख 30 हजार की ठगी कर ली गई थी। इस मामले में पीड़ित ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के आधार पर साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया और मामले की जांच शुरू की गई। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने साइबर फ्रॉड के अकाउंट से 1 लाख 78 हजार रुपये रिकवर कर लिया और पीड़ित को वापस दिलाया। साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने आमजनों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर पीड़ित को राहत दिलाई जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

10 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

22 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

22 घंटे ago