समस्तीपुर :- डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 21 जून तक के लिए समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसमें गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 21 जनू तक गर्मी से खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। वहीं हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। 18 जून के बाद अनुकूल परिस्थिति मिलने के बाद मानसून आगे अग्रसर हो सकता है।
पूर्वानुमान अवधि में कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ वर्षा हो सकती है। इस अविध में अधिकतम तापमान 37-41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. गुलाब सिंह ने बताया कि इस अवधि में 10-14 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म पछिया हवा चलेगी।
उन्होंने कहा कि 12 जून को बिहार में मानसून के आगमन के बाद सह उत्तर पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में सीमित हो गया है, उसके बाद मानसून आगे नहीं बढ रहा है। जिससे हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। गत चौबीस घंटे के दौरान समस्तीपुर और आसपास के जिलों का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 7.4 डिग्री अधिक है। न्यूनतमत तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया जो समान्य से 3.2 डिग्री अधिक है।
ऐसे किसान जिनके पास सिंचाई की सुविधा है, वह लंबी अवधि वाले धान लगाने के लिए बीज गिरा सकते हैं। पिछात गरमा मक्का में कीट की निगरानी करें। हल्दी की राजेंद्र सोनिया, राजेंद्र सोनाली, किस्में एंव अदरक की मरान एवं नदिया किस्में की बुआई करें। गरमा सब्जियों की फसल में आवश्यकतानुसार निकाई गुड़ाई करें। लीची तोड़ने के बाद बगीचों की जुताई कर खाद एवं उर्वरक का प्रयोग करें। बरसाती सब्जियों जैसे भिंडी, लौकी, नेनुआ, करैला, खीरा, की बुआई के लिए खेत तैयार करें।
बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…
समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…
समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…