Bihar

बिहार: सरकारी टीचर को छात्रा के साथ पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर भीड़ ने कानून हाथ में लेकर दे दिया दंड, जानें

कहते हैं कि बदलते वक्त के साथ समाज के हर क्षेत्र में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसा ही कुछ शिक्षा के क्षेत्र में भी हुआ है। बिहार के कटिहार जिले में कोढ़ा थाना क्षेत्र के मथुरा गांव स्थित एक स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में एक शिक्षक की पिटाई की गई है। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल शिक्षक की पहचान शरीफगंज निवासी धर्मेंद्र कुमार राम के रूप में हुई है। आरोप है कि शिक्षक पास आउट छात्राओं को फॉर्म भरने के बहाने बुलाता था और एक छात्रा को अपने घर ले गया था।

शिक्षक की पत्नी ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा था

मामले का खुलासा तब हुआ जब शिक्षक की पत्नी ने उसे एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद उन्होंने संबंधित छात्राओं के परिजनों को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोग स्कूल परिसर पहुंचे और वहां जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। इस दौरान शिक्षक को पकड़कर पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने शिक्षक को छुड़ाया, अस्पताल में भर्ती कराया

घटना की सूचना पर कोढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह आक्रोशित भीड़ से शिक्षक को छुड़ाया और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल, पुलिस की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

BEO बोलीं-आरोप सही पाए गए तो कड़ी कार्रवाई होगी

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी और यदि आरोप सही पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, गांव के मुखिया प्रतिनिधि मिनाज खान ने आरोपों की पुष्टि करते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस घटना ने एक बार फिर स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षकों की नैतिक जिम्मेदारी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

9 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

9 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

11 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

22 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

23 घंटे ago