समस्तीपुर :- पटेल मैदान स्थित इन्डोर हॉल में पूर्व से निर्मित बैडमिंटन कोर्ट के अतिरिक्त एक और बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया जाएगा। इसके बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी बलवीर दास ने बताया कि नए बैडमिंटन कोर्ट निर्माण के कार्य को लेकर गुरुवार को भवन प्रमंडल इंजीनियर ने निरीक्षण किया है।
इसके बाद भवन निर्माण के कर्मियों को कोर्ट निर्माण से संबंधित निर्देश दिया गया है। डीटीओ ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए जल्द ही पटेल मैदान में एक नए बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण पूरा करा लिया जाएगा। मौके पर सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, केयर टेकर आदि मौजूद थे।
मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…
समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…
वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…
समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…
समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…
जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…