Samastipur

कल्याणपुर में नाबालिग लड़की का अपहरण कर शादी करने के मामले में वार्ड सदस्य हुआ गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- कल्याणपुर थाना अंतर्गत एक गांव से नाबालिग लड़की का अपहरण कर शादी करने के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि गिरफ्तार युवक रामभद्रपुर पंचायत का वार्ड सदस्य है। पुलिस ने एक संस्था से जानकारी मिलने पर अपहृत लड़की को युवक के घर से बरामद किया।

इस मामले में अपहृत नाबालिग के परिजन ने रामभद्रपुर पंचायत के वार्ड सदस्य रंजीत पासवान पर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिसमें वार्ड सदस्य पर नाबालिग लड़की का अपहरण कर शादी करने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने आरोपी वार्ड सदस्य को गिरफ्तार करने के साथ अपहृत नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर समस्तीपुर कोर्ट भेज दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

2 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

3 घंटे ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

3 घंटे ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

15 घंटे ago