Samastipur

अब जेल से निकलने वाले बंदी भी करेंगे स्वरोजगार, बकरी पालन का दस दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर मंडल कारा में यूनियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा बंदियों को बकरी पालन का दस दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। आरसेटी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में बकरी पालन व उससे होने वाले फायदे को बताया गया। साथ ही बकरी पालन के लिए सरकार द्वारा दिए जाने वाले अनुदान की जानकारी दी गई।

काराधीक्षक प्रशांत किशोर ओझा ने कहा कि बंदियों को प्रशिक्षित करने के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। ऐसे प्रशिक्षण से कारा से निकलने के उपरांत बंदी यदि कार्य करें तो काफी मुनाफा कमा सकते हैं। मेहनत हर व्यक्तियों को मंजिल तक ले जाती है। भविष्य में अच्छे काम करने की सलाह दी।

इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक पी.के. सिंह ने बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कुशल एवं समाजिक धारा से जुड़ने वाले बंदियों को सरकार की ओर से ऋण देने की योजना के विषय में विस्तार से जानकारी दी साथ ही साथ प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से बताया।

आरसेटी निदेशक अशोक कुमार ने प्रशिक्षण की सफलता के लिए कारा अधिकारियों एवं सभी सफल प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामना दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर उपाधीक्षक रामानुज कुमार, प्रोविजनरी ऑफिसर पिंकी कुमारी, सहायक अधीक्षक जूही कुमारी, फैकल्टी श्रवण कुमार झा सहित सभी प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

6 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

15 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

18 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

19 घंटे ago