समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद बेखौफ अपराधी अपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है। ताजा मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-14 का है जहां बीती रात दो की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने एलआईसी एजेंट के घर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
चोरों ने एलआईसी एजेंट अनिल कुमार सिंह के घर से लगभग 5 लाख रुपये के स्वर्ण आभूषण और नगद लेकर फरार हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित का बताना है कि पूरे परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात घर पहुंचकर दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजे में लगा ताला टूटा मिला।
उन्हें आशंका हुई कि चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद उनके शोर पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस बीच घर में दो चोर दुबके रहे। उनका आरोप है कि उन्होंने घटना को लेकर स्थानीय थाना और डीएसपी को सूचना दी, बावजूद पुलिस घंटों बाद मौके पर पहुंची।
इस बीच एक चोर मौका देख चोरी के आभूषण और नगद लेकर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने मौके से एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। अगर पुलिस समय से आ जाती तो मुख्य चोर जो सारे जेवरात व नगद लेकर फरार हो गया है वह भी पकड़ा जा सकता था। पुलिस की कार्यशैली को लेकर लोगों में पुलिस के प्रति खासा आक्रोश देखा जा रहा है।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…