Samastipur

कॉलेज परिसर में बन रहें स्केटिंग और चबूतरा निर्माण में धांधली के विरोध में छात्रसंघो ने किया प्रदर्शन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- स्थानीय रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय में शुक्रवार को कॉलेज के छात्र संघ के द्वारा उजियारपुर विधायक सह बिहार सरकार के राजस्व मंत्री आलोक कुमार मेहता के द्वारा मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत दिए गए स्केटिंग एवं चबूतरा निर्माण के लिए 14 लाख 22 हजार रूपये की योजना दी।

वहीं कॉलेज परिसर में बन रहें स्केटिंग में संवेदक के द्वारा गलत तरीके से निर्माण कराए जाने के विरोध में छात्र संघ के द्वारा छात्र नेता धर्मेन्द्र यादव उर्फ डीके के अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस संबंध में छात्र नेता विशाल कश्यप ने कहा कि इस कॉलेज परिसर में बन रहें स्केटिंग निर्माण में संवेदक के द्वारा घटिया निर्माण करवाया जा रहा है। जिसको लेकर कॉलेज के छात्र संघ ने इसका विरोध किया।

इस संबंध में छात्र संघ ने पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी स्थानीय प्रशासन एवं राजस्व मंत्री से हो रहें निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने की मांग किया है। वहीं धरना प्रदर्शन कर रहें छात्रों को स्थानीय जनप्रतिनिधि व स्थानीय समाजिक कार्यकर्ता के द्वारा आश्वाशन दिया गया है कि इस मामले को लेकर संवेदक एबं स्थानीय मंत्री से बात करके गलत काम को उनके सामने रखा जाएगा। मौके पर छात्र नेता नवनीत कुमार, नीरज कुमार, अनिकेत कुमार, मोहम्मद अरसद, कुंदन कुमार, कन्हैया कुमार, अजय कुमार, तमजीत कुमार, गोविंद कुमार, अजय कुमार, दीपक कुमार मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

1 घंटा ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

12 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

13 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

13 घंटे ago