Samastipur

SP विनय तिवारी ने समस्तीपुर साइबर थाने का किया उद्घाटन, कहा- ‘ साइबर क्राइम पर लगेगा लगाम’, मुख्यालय DSP अमित कुमार ने संभाला कार्यभार…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- साइबर अपराध को रोकने के लिए पुलिस मुख्यालय के आदेश पर समस्तीपुर में साइबर थाना का उद्घाटन किया गया है। SP विनय तिवारी ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर साइबर थाने का उद्घाटन किया। समस्तीपुर में नया साइबर थाना, महिला थाना भवन के प्रथम तल्ले पर खोला गया है। इस थाने की जिम्मेदारी DSP अमित कुमार को दी गई है। वहीं DSP के अलावा SHO के रूप में इंस्पेक्टर कृष्ण प्रसाद समेत तीन अन्य इंस्पेक्टर भी यहां अनुसंधानक के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं तीन ASI, एक प्रोग्रामर और डेटा ऑपरेटर, एक चालक की भी नियुक्ति की गई है।

SP विनय तिवारी ने बताया कि बढ़ रहे साइबर अपराधों को देखते हुए गृह विभाग के आदेश पर समस्तीपुर जिले में भी साइबर थाने की शुरुआत कर दी गई है। जहां लोग ऑनलाइन ठगी, हैकिंग, पर्सनल डाटा का दुरुपयोग, बुलिंग, और ऑनलाइन थ्रेट जैसे मामलों से जुड़ी शिकायतें साइबर थाने में दर्ज करा सकते हैं। यहां DSP, इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर समेत एक्सपर्ट की टीम मौजूद रहेगी जो सम्पूर्ण जिले में होने वाले साइबर क्राइम के मामलों का निष्पादन करेंगे और आम जनता के बीच मे साइबर क्राइम को लेकर जागरूक करने का भी कार्य करेंगे।

यहां देखें वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

पार्टी सिंबल पर होंगे बिहार पंचायत चुनाव? भाजपा विधायक के सवाल पर क्या बोले नीतीश के मंत्री दीपक प्रकाश

बिहार में इस साल होने वाले पंचायत चुनाव को दलीय आधार यानी पार्टियों के सिंबल…

1 घंटा ago

बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए खुशखबरी, प्रमोशन होगा और सैलरी भी बढ़ेगी

बिहार के सरकारी टीचर्स के लिए बड़ी गुडन्यूज है. राज्य की नीतीश कुमार सरकार ने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के बीचों-बीच से गुजरने वाले ओवरब्रिज के समानांतर भी बनेगा नया ब्रिज, DPR बनाने की प्रक्रिया शुरू

समस्तीपुर : बिहार विधान सभा के द्वितीय सत्र में स्थानीय विधायक अश्वमेध देवी के प्रश्न…

8 घंटे ago

दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर से दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में सीटें फुल; वेटिंग से यात्री परेशान

होली पर परदेसों से घर जाने के लिए लोगों को ट्रेनों में सीटें नहीं मिल…

9 घंटे ago

गरीब बेटी की शादी में समाजसेवी राजू सहनी ने बढ़ाया मदद का हाथ, फर्नीचर व आर्थिक सहयोग देकर पेश की मिसाल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत बेलारी पंचायत के वार्ड संख्या-8 में आर्थिक…

9 घंटे ago

दलसिंहसराय में नागालैंड का नंबर प्लेट लगा एक कंटेनर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक कार भी की गयी जब्त

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच-28 बसढ़िया के पास गुप्त सूचना पर बुधवार रात…

10 घंटे ago