Samastipur

गरीब बेटी की शादी में समाजसेवी राजू सहनी ने बढ़ाया मदद का हाथ, फर्नीचर व आर्थिक सहयोग देकर पेश की मिसाल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत बेलारी पंचायत के वार्ड संख्या-8 में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक परिवार की बेटी की शादी में आ रही बाधाओं को समाजसेवी राजू सहनी ने दूर कर एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। उनके सहयोग से अब 26 फरवरी को बेटी की शादी धूमधाम से संपन्न हो सकेगी।

जानकारी के अनुसार बेलारी वार्ड संख्या 8 निवासी बेचन साह एवं लक्ष्मी देवी की पुत्री कुमारी शिखा की शादी कुछ माह पूर्व तय हुई थी। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण शादी के लिए आवश्यक सामान जुटाने में काफी परेशानी हो रही थी। जैसे ही इसकी सूचना भगवानपुर कमला गांव निवासी चर्चित समाजसेवी राजू सहनी को मिली, उन्होंने तुरंत मदद का निर्णय लिया।

गुरुवार को राजू सहनी की टीम पीड़ित परिवार के घर पहुंची और शादी से संबंधित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। सहयोग के तहत कोच, पलंग, कुर्सी, ट्रंक, रजाई-गद्दा, वस्त्र सहित अन्य जरूरी घरेलू सामान के साथ आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।

मदद मिलने के बाद बेचन साह भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट के कारण बेटी की शादी को लेकर काफी चिंता थी, लेकिन राजू सहनी ने आगे आकर हमारी बड़ी समस्या दूर कर दी। उन्होंने समाजसेवी को धन्यवाद देते हुए कहा कि भगवान ऐसे नेकदिल इंसान को हमेशा खुश रखे।

इस अवसर पर सियाराम राय, पिंटू राय, बरुण राय, नरेश सहनी, बिरेंद्र सहनी, उमा सहनी, टुनटुन यादव, गोविंद सहनी, सुरेश सहनी, रेणु देवी, मंजू देवी, संजू देवी, सरोजिनी देवी सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने भी राजू सहनी के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में ऐसे लोगों की जरूरत है, जो जरूरतमंदों के सुख-दुख में साथ खड़े रहें।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

47 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

6 घंटे ago