Samastipur

समस्तीपुर शहर के बीचों-बीच से गुजरने वाले ओवरब्रिज के समानांतर भी बनेगा नया ब्रिज, DPR बनाने की प्रक्रिया शुरू

समस्तीपुर : बिहार विधान सभा के द्वितीय सत्र में स्थानीय विधायक अश्वमेध देवी के प्रश्न के जवाब में पथ निर्माण विभाग ने बताया कि समस्तीपुर शहर में समस्तीपुर–दरभंगा रेलखंड पर स्थित पुराने रेल ओवरब्रिज के समानांतर एक नया ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। जबकि, पुराने ब्रिज के मजबूतीकरण का कार्य किया जा रहा है। पथ निर्माण विभाग ने बताया कि नए आरओबी के निर्माण के लिए डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने हेतु कंसल्टेंट की नियुक्ति के लिए मंत्रालय से अनुरोध किया गया है।

मंत्रालय द्वारा कंसल्टेंट की नियुक्ति और उनके द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली तकनीकी संभावनाओं, समाधान और प्राथमिकताओं के आधार पर आगे की प्रक्रिया की जाएगी। डीपीआर के अंतिम रूप लेने के बाद निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू किया जाएगा। सरकार के इस जवाब से शहरवासियों को जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नए आरओबी के निर्माण से शहर में जाम की समस्या कम होगी और लोगों को सुरक्षित व सुगम यातायात सुविधा मिलेगी। शून्यकाल के दौरान विधायक अश्वमेध देवी ने सड़क चौड़ीकरण का मामला उठाया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

3 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

4 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

5 घंटे ago