Samastipur

अपहरण और दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को 7-7 वर्ष की सजा व अर्थदंड का जुर्माना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- एडीजे-6 सह पोस्को कोर्ट के विशेष न्यायाधीश कैलाश जोशी ने शुक्रवार को अपहरण और दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को सात-सात वर्ष की सजा के साथ ही अर्थदंड भी लगाया। सजा सुनाए जाने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पहला मामला समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का है जहां 18 अक्टूबर 2013 को एक किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में पोस्को कोर्ट ने आरोपी हसनपुर थाना क्षेत्र के औरा गांव निवासी दिलीप महतो को दोषी पाते हुए 7 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 20 हजार रुपए अर्थदंड भी लगाया।

इसके अलावा अपहरण की धारा में 5 वर्ष की सजा सुनाई दोनों सजाएं साथ-साथ चलेगी। उधर कोर्ट ने इस मामले में पीड़िता को डीएलएसए की ओर से भी एक लाख रुपए की मदद का आदेश दिया। यहां बता दें कि इस मामले में तत्कालीन एसपी के आदेश पर वर्ष 2013 में महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

वहीं दूसरा मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी गांव का है जहां वर्ष 2019 में किशोरी का अपहरण कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी बेलसंडी गांव निवासी राहुल ठाकुर को पोस्को कोर्ट ने दोषी पाते हुए 7 वर्ष की सजा सुनाई। साथी ही 20 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया।

अर्थदंड की राशि नहीं देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद काटनी होगी। इसके अलावा कोर्ट में अपहरण की धारा में 5 वर्ष की सजा और 10 हजार का अर्थदंड लगाया। जुर्माना की राशि नहीं देने पर 3 माह की अतिरिक्त कैद काटनी होगी। इन दोनों मामले में बचाव पक्ष से अधिवक्ता रविंद्र सिन्हा ने बहस की तथा सरकार की ओर से विशेष लोक अभियोजक विनोद कुमार ने बात रखी।

Avinash Roy

Recent Posts

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

5 मिनट ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

12 मिनट ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

17 मिनट ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

3 घंटे ago

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

5 घंटे ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

8 घंटे ago