Politics

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले RLJD चीफ उपेंद्र कुशवाहा, जानिए क्या हैं मुलाकात के मायने?

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे सियासी दलों की गतिविधियां भी तेज हो गई है। शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। यह मुलाकात भाजपा अध्यक्ष के निवास पर हुई। पार्टी सूत्रों ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया। कुछ दिनों अप्रैल महीने में उपेंद्र कुशवाहा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि उपेंद्र कुशवाहा एनडीए के घटक दल के तौर पर बीजेपी के साथ 2024 का लोक सभा चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि इस पर दोनों दलों की तरफ से किसी तरह का कोई बयान नहीं आया था।

बीते 3 महीनों में बीजेपी नेताओं से उपेंद्र कुशवाहा की ये दूसरी बड़ी मुलाकात है। पहले अमित शाह और फिर जेपी नड्डा। हाल ही में उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू छोड़ अपनी अलग पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल बनाई है। हाल के दिनों में कुशवाहा नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं। और खुलकर बयानबाजी कर रहे हैं।

एक तरफ वो जेडीयू को डूबती नाव बताते हैं। तो वहीं राजद पर भी हमला बोलने से नहीं कतराते हैं। यही नहीं बिहार बीजेपी का सम्राट चौधरी को अध्यक्ष बनाए जाने पर उपेंद्र कुशवाहा ने तारीफ करते हुए कहा था कि अब जदयू जल्दी टूट कर बिखर जायेगा। सम्राट चौधरी को अध्यक्ष बनाना भाजपा का एक अच्छा कदम है।

बीजेपी के लिए सॉफ्ट कॉर्नर

जानकारों के मुताबिक लवकुश वोट बैंक पर उपेंद्र कुशवाहा की पकड़ अच्छी मानी जाती है। और वो वोटों के बिखराव को भी रोक सकते हैं। ऐसे में बीजेपी किसी तरह कोई गलती नहीं करना चाहती। हालांकि कुशवाहा वोट बैंक पर पकड़ बनाने के लिए सम्राट चौधरी को बिहार बीजेपी का अध्यक्ष बनाकर बड़ा सियासी दांव खेला है। भले ही उपेंद्र कुशवाहा की इस मुलाकात को पार्टी शिष्टाचार भेंट बता रही हो। लेकिन सियासत में मुलाकात के कई भी कई मायने होते, जो वक्त आने पर नजर आते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

52 मिनट ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

1 घंटा ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

1 घंटा ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

4 घंटे ago