Samastipur

IIT और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्था ‘एडुकेटर्स’ के राहुल को IIT में 358वां रैंक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्था एडुकेटर्स के बच्चों ने मेडिकल के बाद आईआईटी में भी शानदार प्रदर्शन किया। संस्थान के निदेशक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आज घोषित आईआईटी एडवांस के परिणाम में एडुकेटर्स के छात्र राहुल ने ऑल इंडिया रैंक 358 (EWS) तथा सीआरएल 3253 प्राप्त किया।

ज्ञात हो कि राहुल ने जेईई मेंस में 99.76 परसेंटाइल प्राप्त किया था। अपने रिजल्ट का श्रेय राहुल ने अपने माता पिता और एडुकेटर्स के पूरे टीम को दी।इस अवसर पर एडुकेटर्स के शिक्षकों ने राहुल को मिठाई खिला कर बधाई दी और इस शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत भी किया।

संस्थान के फाउंडर डायरेक्टर प्रवीण झा ने बताया कि राहुल अतिसाधारण परिवार का मेधावी छात्र है। राहुल के पिता मनोज झा दरभंगा राज के मंदिर में पुरोहित हैं। राहुल ने एडुकेटर्स के स्कॉलरशिप टेस्ट के माध्यम से 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप प्राप्त कर आईआईटी की तैयारी की और परिणाम सामने है कि राहुल के रैंक के अनुसार उसे एक अच्छा आईआईटी मिलने जा रहा है।

एडुकेटर्स के सीईओ डॉ प्रदीप प्रांजल ने बताया कि अभी हाल में ही जारी मेडिकल नीट के जारी परिणाम में भी एडुकेटर्स के स्टूडेंट्स पवन ने 635, कार्तिक ने 619, अर्सलान ने 601 और जागृति ने 600 अंक प्राप्त किया। उन्होंने ने कहा अब आईआईटी और मेडिकल की तैयारी के लिए बच्चे को बाहर भेज कर मोटी रकम खर्च करने की आवश्यकता नहीं है और प्रत्येक वर्ष आईआईटी और मेडिकल के रिजल्ट से हमारे बच्चे इसे सिद्ध भी कर रहे हैं। इस अवसर संस्थान के शिक्षक ई. प्रकाश वर्मा, आदित्य कुमार झा, शंभूनाथ सिंह, वैभव मिश्रा, सुनील कुमार, रौशन कुमार, शंकर मिश्रा, कुंजबिहारी झा, अंकित कुमार आदि उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

41 मिनट ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

10 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

10 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

10 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

17 घंटे ago