Samastipur

एगरोजी फ्रेश फूड प्राइवेट लिमिटेड ने प्रोत्साहन समारोह कार्यक्रम का किया आयोजन, कर्मचारियों को उपहार देकर किया पुरस्कृत

समस्तीपुर :- एगरोजी फ्रेश फूड प्राइवेट लिमिटेड ने अपने सभी कर्मी व महिला कर्मचारियों के सम्मान में प्रोत्साहन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। समारोह के दौरान कंपनी के सभी कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार के उपहार से पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, गायघाट विधायक निरंजन राय, एमएलसी तरुण चौधरी, प्रमुख रमेश कुमार, फैजुल रहमान फैज मौजूद रहे।

आगंतुक अतिथियों ने बिहार में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने और बिहार में उद्योग लगाने के लिए एगरोजी कंपनी की सराहना की। अतिथियों ने कंपनी को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।

इस मौके पर एगरोजी कंपनी के मिराज हसन, फैयज हसन, सिवते हसन और मुजफ्फर हसन ने बात करते हुए कहा कि एगरोज का प्रयास बिहार के किसानों के लिए है, जिसमें किसानों को उनके फसल का उचित मूल्य मिल सके और पूरे बिहार के किसान खुशहाल हो सके।

आगे बात करते हुए इन्होंने बिहार से होने वाले बड़े पैमाने पर पलायन के बारे में भी बात करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य है कि बिहार में और भी उद्योग को बढ़ावा दिया जाए। जिससे युवा बिहार में ही रोजगार पा सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

9 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

10 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

11 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

19 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

20 घंटे ago