Bihar

बड़ा खुलासा: CM नीतीश कुमार के सुरक्षा घेरे में घुसे बाइकर्स निकले चेन स्नैचर; महिला की चेन खींचकर भाग रहे थे

बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में आज सुबह बड़ी चूक देखने को मिली थी। सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री आवास के रास्ते में आए एक बाइक सवार ने गलत तरीके से सीएम को तेजी से ओवरटेक किया था। पुलिस ने जब इन बाइकर्स को पकड़ा तो ये असल में चेन स्नैचर निकले और हैरानी की बात है कि सीएम आवास से कुछ ही दूरी पर चेन झपट आ रहे थे कि तभी सीएम नीतीश के सुरक्षा घेरे में घुस गए।

महिला से चेन स्नेचिंग करके भाग रहे थे

जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक मामले में जिन बाइकर्स को पुलिस कर्मियों ने पकड़ा वो चेन स्नैचर निकले। बता दें कि पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र स्थित बोरिंग रोड इलाके में आज सुबह ही एक महिला से चेन स्नेचिंग करके दोनों भाग रहे थे, इसी दौरान दोनों बाइकर्स वीआईपी इलाके में घुस गए।

बैरिकेडिंग तोड़कर घुसे थे बाइकर्स

जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री आवास के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे नीतीश कुमार की सुरक्षा में तैनात पुलिस वालों ने इनको रोकने की कोशिश की लेकिन ये नहीं रूके और बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए। लेकिन पुलिस कर्मियों ने दौड़कर इन दोनों बाइकर्स को पकड़ लिया। दोनों अपराधी सीएम के बिल्कुल पास पहुंच गए थे।

पेशेवर अपराधी हैं चेन स्नैचर

पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि लूट के दौरान बाइक पर तीन लोग सवार थे। एक तो पहले ही उतर गया लेकिन दो अपराधी वीआईपी क्षेत्र में घुस गए थे। ये तीनों पेशेवर अपराधी हैं और पटना के मसौढी के रहने वाले हैं। गौरतलब है कि सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री आवास के रास्ते में आए एक बाइक सवार ने गलत तरीके से सीएम नीतीश कुमार को तेजी से ओवरटेक कर लिया था जिसके बाद नीतीश कुमार ने फुटपाथ की तरफ भागकर खुद को बचाया था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

3 मिनट ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

8 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

10 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

10 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

18 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

19 घंटे ago