समस्तीपुर :- अंतर जिला 89वीं बिहार राज्य ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए शुक्रवार को समस्तीपुर जिले से 41 सदस्यीय टीम पटना के लिए रवाना हुई। पटना में आयोजित होने वाला यह प्रतियोगिता 3 जून से 5 जून तक कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित किया गया है। समस्तीपुर के पटेल मैदान में सभी खिलाड़ी को इकट्ठा किया गया। जहां से समस्तीपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन के सदस्यों की उपस्थिति में 41 सदस्य टीम को रवाना किया गया।
बालक एवं बालिका वर्ग में अलग-अलग आयु वर्ग में जिले से टीम को भेजा गया है। टीम के सेलेक्टर और कोच को उम्मीद है कि जिले के खिलाड़ी हर वर्ष की भांति इस बार भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे और जिले का नाम रौशन करेंगे।
समस्तीपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन के संगठन सचिव एसएन ठाकुर ने कहा कि जिला स्तर पर आयोजित एथलेटिक्स मीट में अलग-अलग आयु वर्ग में जिन खिलाड़ियों ने प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया है उन सभी खिलाड़ियों को अंतर जिला 89वीं बिहार राज्य ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पटना भेजा गया है।
मौके पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष रजीउल इस्लाम रिज्जु, सचिव मो. रुस्तम अली, संगठन सचिव एसएन ठाकुर, उपाध्यक्ष नरेश महतो, कोच एवं टीम मैनेजर अनिल कुमार, डॉ. सफदर इमाम, सिराज अहमद खान समेत अन्य मौजूद थे।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…