Samastipur

शादी के बाद विदाई के समय खोंइंछा में दूब-धान के बदले पेड़ लेकर ससुराल जाती है समस्तीपुर के इस गांव की बेटी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोहनपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत एक गांव ने ‘बेटी और पेड़’ बचाने की जो शपथ ली, उसकी खुशबू पूरे एक दशक बाद भी कम होने का नाम नहीं ले रही। आसपास के न जाने कितने गांव मह-मह कर रहे हैं। ‘बेटी को लक्ष्मी’ और ‘पेड़ों को जीवन’ का आधार मानकर वर्षों से इनकी पूजा की चली आ रही परंपरा को लोगों ने और आगे बढ़ा दिया है। यहां की बेटियां जब विवाह के बाद ससुराल के लिए विदा होती है, तो पेड़ लगाकर अपनी स्मृति छोड़ जाती है।

वे अपने साथ खोंइंछे में पेड़ की भेंट लेकर भी जाती हैं। समूचे प्रखंड क्षेत्र में पेड़ और बेटी के सम्मान के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले पर्यावरणसेवी सुजीत भगत के प्रयासों से यहां के लोगों ने इस प्रकार के अपने कृतिमान रचे हैं। गुरूवार को एक ऐसी ही बेटी खोंइंछा में दूब-धान की जगह पेड़ लेकर ससुराल को चली, तो दुल्हे पक्ष के लोगों ने गांव की इस परंपरा का सम्मान किया और आगे अपने यहां भी ऐसी परंपरा की नींव डालने का वचन दिया।

जलालपुर पंचायत के चन्द्रभूषण यादव की बेटी सोनी कुमारी का विवाह वैशाली जिले के इनायतपुर परबोथी गांव निवासी रामनारायण राय के बेटे दीपक कुमार के साथ हुआ। बुधवार की रात में हुए इस विवाह में प्लास्टिक के ग्लास और थर्मोकोल के पत्तों के बदले कागज और मिट्टी के बरतनों का उपयोग हुआ। पर्यावरण हितकारी इस प्रेरणादायी माहौल ने बारातियों में भी चेतना जगायी।

डीजे की आवाज धीमी की गयी और ध्वनी प्रदूषण पर पाबंदी लगायी गयी। रात में विवाह के बाद गुरूवार को दुल्हन पेड़ की सौगात लेकर अपनी ससुराल के लिए हरियाली के संदेश के साथ विदा हुई। आर्शीवाद देने के लिए डाॅ. सुनील कुमार, मुकेश चौहान, राजू राय, संतोष पासवान, मनीष कुमार उर्फ रूपेश, रविश कुमार, विधानचन्द्र राय, शिव कुमार उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

2 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

12 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

12 घंटे ago