Bihar

बिहार: जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू को वीडियो वायरल करने की धमकी, युवती ने मांगे मांगे दो करोड़ रुपये

बिहार के सीतामढ़ी से जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू को एक युवती ने दो करोड़ रुपये नहीं देने पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी है। सांसद ने इस संबंध में पटना के शास्त्री नगर थाने में केस दर्ज करवाया है। उनका कहना है कि उन्हें तीन अलग-अलग नंबरों से इस तरह की धमकी दी जा रही है। धमकी देने वालों ने उन्हें कहा कि अगर वे रुपये नहीं देंगे तो उनके वीडियो और फोटो को इंटरनेट और परिवार वालों के बीच वायरल कर दिया जाएगा। एक युवती के अलावा कई लोग कॉल कर रहे हैं। ये फोटो और वीडियो एडिट किए गए हैं।

केस दर्ज होने के बाद शास्त्री नगर थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। उन सभी नंबरों की पड़ताल की जा रही है जिससे सांसद को धमकी भरे कॉल किए गए। पुलिस ने सभी नंबरों का टावर लोकेशन निकाला है। सूत्रों की मानें तो जिन नंबरों से सांसद को धमकी दी गई, वे सभी बिहार के बाहर के हैं। प्रथम दृष्टया यह करतूत साइबर अपराधियों की लग रही है। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि इसके पीछे किसका हाथ है।

बताया जा रहा है कि सांसद सुनील कुमार पिंटू के सोशल मीडिया अकाउंट से उनकी तस्वीर लेकर उसे एडिट कर दिया गया। पटना पुलिस ईओयू के साइबर सेल की मदद ले रही है। साइबर अपराधी फर्जी नंबरों का इस्तेमाल भी करते हैं। पुलिस से बचने के लिए इंटरनेट कॉलिंग भी की जाती है।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

16 सेकंड ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

5 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

15 घंटे ago