समस्तीपुर :- शहर के आदर्श नगर स्थित संजीवनी हॉस्पिटल में मॉडर्न नर्सिंग के जन्मदाता फ्लोरेंस नाइटिंगेल के सम्मान में केक काटकर एवं उपहार वितरण कर मनाया गया। जिसमें हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. अजीत कुमार ने नर्सेज डे के इस साल का स्लोगन “OUR FUTURE OUR NURSES” से सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सभी नर्स को सम्मानित भी किया।
शुभकामनाएं देते हुए डॉ. अजीत कुमार ने कहा की वैसे तो हर दिन आपका शुभ है। हम आज आपके द्वारा किए गए कार्यों को लेकर अपना गहरा प्रशंसा दिखाना चाहेंगे। आप महसूस कर सकते हैं कि आप अदृश्य है, लेकिन आप मानिए कि आप अमूल्य हैं।
मौके पर एनेस्थिसिया विभाग के डॉ. सुनील कुमार, मेडिसिन के डॉ. नितिन कुमार, डॉ. सुनील कुमार, सर्जन डॉ. काशीनाथ सिंह, डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, डॉ. प्रियंका यादव, डॉ. हेमलता समेत अन्य मौजूद रहे।
बता दें कि नर्सिंग की स्थापना 12 मई, 1820 को फ्लोरेंस नाइटिंगेल द्वारा की गई थी और इस दिन को पहली बार वर्ष 1965 में मनाया गया था, तभी से इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय नर्स परिषद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के रूप में मनाया जाता है।
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…
समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…
समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…
समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…