Samastipur

हर रोज भूखों को भोजन देने वाले ‘रोटी बैंक समस्तीपुर’ को सीतामढ़ी में किया गया सम्मानित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- जरूरतमंदाें का पेट भरने के लिए शुरू की गई समस्तीपुर रोटी बैंक की टीम को उनके नेक कार्यो के लिए सम्मानित किया गया है। सीतामढ़ी में आयोजित वार्षिकोत्सव सह सम्मान समारोह में रोटी बैंक की टीम को सम्मानित किया गया। इस दौरान रोटी बैंक टीम के अध्यक्ष राकेश कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। बता दें कि संस्था रोटी बैंक के जरिए समस्तीपुर शहर में हर रोज भूखे व्यक्ति को निःशुल्क भोजन उपलब्ध करवा रही है। इस बैंक के जरिए संस्था अब तक हजारों बेसहारा लोगों की मदद कर चुकी है।

शहर में किसी को भी भूखा नहीं सोने देना, मानसिक रूप से कमजोर व असहायों की सेवा करना, आपदा प्रभावित जगहों पर राशन पहुंचाना, कोरोना काल में जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाना आदि कामों में टीम का एक-एक सिपाही कटिबद्ध है।

रोटी बैंक की टीम हर रोज बिना रुके रोजाना भूखे, गरीब, असहाय, मानसिक रूप से कमजोर लोगों को भोजन कराने के नेक काम से लेकर तमाम जन सेवा के कामों को पूरी इमानदारी के साथ कर रही है। इसमें शहर व बाहर के कई लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं। रोटी बैंक टीम के कप्तान राकेश कुमार का कहना है कि सारी सेवा का श्रेय उनकी टीम को जाता है। जो इतनी मेहनत से जनसेवा में लगे हुए हैं। वे आगे भी इसी तरह के कामों को जारी रखना चाहते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

16 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

17 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

18 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

22 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

23 घंटे ago