समस्तीपुर :- शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल के प्रांगण में शिशु वर्ग से प्रथम वर्ग के छात्र-छात्राओं ने मातृ-दिवस समारोह का श्रीगणेश गीत-संगीत, भाषण, कविता गायन से किया। इस कार्यक्रम की उदघोषिका अर्पिता कश्यप एवं आद्या कश्यप ने प्रत्येक गीत-संगीत के महत्व का बखान किया।
कार्यक्रम के मध्य में आरना, अपर्णा, गौरी, प्राची, महिमा, चित्रांशी, अनन्या चौधरी, रिया, साक्षी निशिका एवं पीयुष रंजन ने श्रोताओं के मन को संगीतमय बना दिया। इस मौके पर विद्यालय के सचिव सह निदेशिका विभा देवी, प्राचार्य अमृत रंजन, पूर्व प्राचार्य डॉ. एसके अहमद, वरिष्ठ शिक्षण शिक्षक गण उपस्थित रहें।
मूलत: ममता की इस दिवस को सफलीभूत करने वाली महिला शिक्षिकाओं में श्रीमती विभा, बबली, जूली, मनीषा, रंजना, अणु एवं निभा की भूमिका सराहनीय और प्रशंसनीय है। अंततः शिक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की और हिन्दी शिक्षक अनिल कुमार वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनवर्षा चौक मोहल्ले में घर में घुसकर चोरी करने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड अ राजकीयकृत भगवत ठाकुर इंटर विद्यालय, किशनपुर के…
बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…
बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…