समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में एक बार फिर से तेज धूप व पछुआ हवा के कारण गर्मी के तेवर चरम पर, मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जारी 

IMG 20220723 WA0098

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- तेज धूप, पछुआ हवा के साथ गर्मी का तेवर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से करीब 3.4 डिग्री अधिक है। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार आगे भी गर्मी का बढ़ना जारी रहने की संभावना है।

विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने 14 मई तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में हल्के बादल रह सकते हैं। इस दौरान आमतौर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री एवं न्यूनतम 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

new file page 0001 1

सापेक्ष आर्द्रता 70 से 75 प्रतिशत तक रहेगा। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 75 प्रतिशत एवं दोपहर में 45 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में औसतन 10 से 14 किमी प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चल सकती है। इस दौरान 12 मई को पुरवा हवा भी चलने की संभावना है।

IMG 20230324 WA0187 01

Samastipur Town Page Design 01

20x10 Hoarding 11.02.2023 01 scaled

IMG 20230428 WA0067 01 01

IMG 20230109 WA0007

IMG 20230416 WA0006 01

Post 193 scaled

20201015 075150