Samastipur

समस्तीपुर में पेट्रोल पंप से निकल रही कार को ट्रक ने मारी जबरदस्त टक्कर, 20 मीटर तक कार लोहे की रेलिंग से घिसटाती रही

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर पेट्रोल पंप के निकट शुक्रवार तीसरे पहर ट्रक और कार के बीच हुई भीड़ंत में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।‌ इस हादसे में कार सड़क पर लगी लोहे की रेलिंग से करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गई। इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

इस घटना में कार सवार चालक समेत दो लोग जख्मी हो गए हैं, जिन्हें ताजपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और कार दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है। लोगों ने बताया कि कार पेट्रोल पंप की ओर से जैसे ही निकली की मुजफ्फरपुर की ओर से गैस सिलेंडर लेकर आ रही एक ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई।

इस घटना में कार सवार ट्रक के साथ सड़क पर लगी लोहे की रेलिंग से घिसटाते हुए 20 मीटर तक चली गई। इस हादसे में कार का पिछला चक्का टूट कर बाहर निकल गया, वहीं आगे का बोनट आदि भी क्षतिग्रस्त हो गया। यह महज संयोग कहें कि कार में बैठा चालक और एक अन्य व्यक्ति बाल-बाल बच गया, उसे हल्की चोटें आई हैं।

हल्ला होने पर जुटे लोगों ने कार सवार को निकाला :

हल्ला होने पर जुटे लोगों ने कार के अंदर फंसे चालक और अन्य व्यक्ति को बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल ले गये। लोगों का कहना था कि कार का एयर बैग खुल जाने के कारण दोनों यात्री सुरक्षित बचे।

जुटी लोगों को भीड़ :

दोनों वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस बीच घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची ताजपुर पुलिस ने चौक और कार दोनों को जब्त कर लिया है। ताजपुर थाना अध्यक्ष बृज किशोर ने बताया कि हादसा किस कारण से हुई है इसकी जांच की जा रही है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की बात अब तक सामने नहीं आई है।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

29 मिनट ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

3 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

10 घंटे ago