National

कोरोना से अब नहीं है खतरा, WHO ने 39 महीने बाद ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी के तौर पर इसे खत्म माना

पिछले तीन सालों से दुनियाभर में कोरोना का जमकर कहर देखने को मिला है. इस खतरनाक संक्रमण के चलते करोड़ों लोगों की मौतें भी हुई हैं. कोविड 19 के अलग-अलग वैरिएंट्स के कारण ये संक्रमण बेहद खतरनाक हो गया था. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ग्लोबल थ्रेट और महामारी घोषित किया था. इस महामारी से को लेकर अब एक राहत भरी खबर मिली है. WHO ने कोरोना को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी की सूची से हटा दिया है. सीधे शब्दों में कहें तो अब कोरोना की बीमारी वैश्विव आपातकालीन स्थिती वाली बीमारी नहीं रही है.

WHO के डॉयरेक्टर जनरल डॉ टेड्रोस ने कहा कि इमरजेंसी कमेटी की 15 वीं बार बैठक हुई. इसमें मुझसे कहा गया है कि मैं दुनिया में कोविड-19 के वैश्विक हेल्थ इमरजेंसी के दायरे से बाहर होने का ऐलान कर दूं. मैंने उनकी सलाह मान ली है. WHO ने 30 जनवरी 2020 को कोविड को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया था.

हालांकि WHO ने अभी इस महामारी के खात्मे की घोषणा नहीं की है, लेकिन ये माना है कि अब कोविड से इमरजेंसी वाले हालात नहीं हैं. यानी ये बीमारी बनी रहेगी, लेकिन इससे मौतों का खतरा नहीं है.

Avinash Roy

Recent Posts

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

9 मिनट ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

21 मिनट ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

8 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

21 घंटे ago