Samastipur

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात अचानक आग लगने से वहां खड़ी दो एंबुलेंस पूरी तरह जलकर राख हो गयीं। आग की तेज लपटें और धुआं उठता देख अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। आग के आसपास फैलने की आशंका से कई मरीज घबराकर इधर-उधर भागने लगे। बताया जाता है कि सीएचसी परिसर में लंबे समय से खराब पड़ी दो एंबुलेंस को एक जगह खड़ा किया गया था। इन एंबुलेंस के समीप ही अस्पताल प्रशासन की ओर से गड्ढा खोदकर अस्पताल से निकलने वाले कचरे को जमा किया जाता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार कचरे से दुर्गंध फैलने के कारण रविवार को उसमें आग लगा दी जाती है। आशंका जतायी जा रही है कि इसी दौरान कचरे से निकली चिंगारी हवा के साथ पास में खड़ी एंबुलेंस तक पहुंच गयी और देखते ही देखते उसमें आग लग गयी। आग लगने के बाद कुछ ही देर में लपटें तेज हो गयीं और दोनों एंबुलेंस आग की चपेट में आ गयीं। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्डों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। हालांकि, फायर ब्रिगेड की टीम के घटनास्थल पर पहुंचने तक आग ने दोनों एंबुलेंस को अपनी चपेट में ले लिया था। अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों एंबुलेंस पूरी तरह जल चुकी थीं।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मरीजों और उनके परिजनों में आग को लेकर भय का वातावरण देखा गया। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिये जाने से अस्पताल के मुख्य भवन और अन्य हिस्सों तक आग फैलने से बच गयी। स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में कचरा जलाये जाने को लेकर भी सवाल उठाये हैं। उनका कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर कचरे में आग लगाने से कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। यदि आग की लपटें अस्पताल की इमारत या अन्य वाहनों तक पहुंच जातीं तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। इधर, घटना के संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम. अंसारी ने बताया कि एंबुलेंस में आग लगने की घटना की जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच करायी जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

2 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

9 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

22 घंटे ago