औरंगाबाद से भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह ने दस किमी तक अपराधियों का पीछा किया। इस दौरान बदमाशों की बाइक पलट गई। वे खेत की ओर भागने लगे। इसके बाद सांसद समेत उनके बॉडीगार्ड्स ने भी दौड़ लगा दी। थोड़ी दूर आगे जाने पर तीन अपराधियों को हथियार के साथ पकड़ा गया।
ये कोई फिल्मी कहानी नहीं है। बल्कि शुक्रवार को औरंगाबाद में ऐसा मामला सामने आया है। दरअसल, भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह रोहतास से औरंगाबाद लौट रहे थे। इस दौरान एक महिला सरिता(35) से बारूण थाने के सोन नदी पुल के पास चेन की छिनतई हो गई। तीन अपराधी चेन छिनकर भागने लगे। इसी समय भाजपा सांसद भी वहां पहुंच गए। उन्होंने पूछा तो सरिता ने पूरी बात बताई। इसके बाद बिना देर किए ही सांसद गाड़ी से अपराधियों का पीछा करने लगे।
दो कट्टा समेत 7 कारतूस बरामद
करीब 10 किमी पीछा करने पर अपराधियों की बाइक मधुपुर के पास पलट गई। इसके बाद वे पैदल ही खेत की तरफ भागने लगे। सांसद भी अंगरक्षकों के साथ पीछे लग गए। अपराधियों ने बॉडीगार्ड्स पर पिस्टल तान दी। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों अपराधियों पर काबू पाया गया। उनके पास से दो कट्टा और सात कारतूस भी बरामद किया गया है। पकड़े गए अपराधियों में टिंकु कुमार ( रोहतास जिले के बांक गांव का), आनंद कुमार ठाकुर और बिट्टू यादव (दोनों डिहरी ईदगाह मोहल्ले का) शामिल है।
क्या बोली पीड़ित महिला
पीड़ित महिला सरिता ने बताया कि वह बारूण प्रखंड के सिरिस गांव की रहने वाली है। जमुहार मेडिकल कॉलेज में किसी से मुलाकात कर अपने भाई के साथ लौट रही थी। इस दौरान ही चेन की छिनतई हुई है। वहीं, इस मामले में बारूण थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि सांसद और उनके अंगरक्षकों ने तीनों अपराधियों को पुलिस के हवाले कर दिया है। पूछताछ की जा रही है। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सांसद बोले-बेलगाम हो चुके हैं अपराधी
वहीं, इस पूरे मामले पर सांसद सुशील कुमार सिंह ने बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। दिनदहाड़े चोरी और छिनतई की घटना हो रही है। बिहार में जंगल राज की वापसी हो चुकी है।
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में अपराधियों ने एक ग्राम कचहरी सदस्य के पति की गोली मारकर…
समस्तीपुर : मॉडल स्कूल के रूप में चयनित पीआर इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में शुक्रवार को…
समस्तीपुर : भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर समस्तीपुर में…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी चौराहा पर शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े चार लाख…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…