समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर पेट्रोल पंप के निकट शुक्रवार तीसरे पहर ट्रक और कार के बीच हुई भीड़ंत में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सड़क पर लगी लोहे की रेलिंग से करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गई। इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
इस घटना में कार सवार चालक समेत दो लोग जख्मी हो गए हैं, जिन्हें ताजपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और कार दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है। लोगों ने बताया कि कार पेट्रोल पंप की ओर से जैसे ही निकली की मुजफ्फरपुर की ओर से गैस सिलेंडर लेकर आ रही एक ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई।
इस घटना में कार सवार ट्रक के साथ सड़क पर लगी लोहे की रेलिंग से घिसटाते हुए 20 मीटर तक चली गई। इस हादसे में कार का पिछला चक्का टूट कर बाहर निकल गया, वहीं आगे का बोनट आदि भी क्षतिग्रस्त हो गया। यह महज संयोग कहें कि कार में बैठा चालक और एक अन्य व्यक्ति बाल-बाल बच गया, उसे हल्की चोटें आई हैं।
हल्ला होने पर जुटे लोगों ने कार के अंदर फंसे चालक और अन्य व्यक्ति को बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल ले गये। लोगों का कहना था कि कार का एयर बैग खुल जाने के कारण दोनों यात्री सुरक्षित बचे।
दोनों वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस बीच घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची ताजपुर पुलिस ने चौक और कार दोनों को जब्त कर लिया है। ताजपुर थाना अध्यक्ष बृज किशोर ने बताया कि हादसा किस कारण से हुई है इसकी जांच की जा रही है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की बात अब तक सामने नहीं आई है।
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…