समस्तीपुर :- बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी सामान्य प्रशासन विभाग बिहार द्वारा बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में कार्य उपलब्धियों के आधार पर जिलों की रैंकिंग की गई है, जिसमें संसूचित मापदंडों में एवं जिलों के कार्य निष्पादन का सर्विस प्लस एप्लीकेशन एवं अधिकार एप्लीकेशन से प्रदान की जाने वाली सेवाओं एवं अन्य संगत आंकड़ों तथा बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के वेबसाइट पर साप्ताहिक प्रतिवेदन प्रपत्र में अपील/दंड अधिरोपन के प्रतिवेदन के आधार पर माह अप्रैल 2023 के लिए जिलावार रैंकिंग निर्धारित की गई।
इस रैंकिंग में समस्तीपुर जिला ने बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । इस सूचकांक में निर्धारित मापदंडों में समस्तीपुर जिला ने 89.80 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा जिले की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की गई है तथा आरटीपीएस से सबंधित सभी अधिकारियों एवम् कर्मचारियों को धन्यवाद दिया गया है।
समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…
फाइल फोटो समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…
समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…
समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…