समस्तीपुर/उजियारपुर :- अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता उत्तरी पंचायत अंतर्गत सुगापाकर टोले में बुधवार रात शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में किशोर की मौत मामले में अंगारघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। मृत किशोर के भाई ने दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में दो नामजद व दो अज्ञात को आरोपी बनाया है।
प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गयी है। मृतक किशोर के भाई संजय कुमार ने अंगारघाट थाना में दिये आवेदक में कहा है कि उसका भाई बारात में चैता उत्तरी गांव गया था। जहां आरोपियो ने पिस्तौल से अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान अमन की ओर निशाना कर ललाट में गोली मार दी गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
इधर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के पूर्व साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। इसको लेकर पुलिस लगातार छापेमारी भी कर रही है। बता दें कि बुधवार की रात कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के डढ़िया बेलार गांव से अंगारघाट थाना के चैता उत्तरी गांव में बारात गई थी जहां हुई हर्ष फायरिंग में पूसा थाना क्षेत्र के बथुआ बिशनपुर गांव के किशोर की मौत हो गई थी।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…