समस्तीपुर :- समस्तीपुर में सोमवार की रात पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले को लेकर पिता ने बताया कि मेरा बेटा घर में बैठकर टीवी देख रहा था। उसके चाचा अपने दोस्त के साथ आया और गोली मारकर फरार हो गया। वहीं, भागने के दौरान एक आरोपी को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। जिसके बाद उसे हथियार के साथ पुलिस के हवाले कर दिया गया।
मृतक किशोर की पहचान गांव के राजीव सहनी का पुत्र अनिकेत कुमार 12 वर्ष के रूप में की गई है। मामला जिले के शिवाजी नगर ओपी क्षेत्र के काकड़घाट गांव का है। उधर इस घटना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। घटना की जानकारी के बाद शिवाजीनगर ओपी की पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
मामले को लेकर मृतक किशोर के पिता राजीव सहनी ने बताया कि बीते रात करीब 9-10 के बीच में उनका पुत्र अनिकेत कुमार घर के दरवाजे पर टीवी देख रहा था। इसी दौरान उनका खुद का भाई अरविंद सहनी और उसका मित्र प्रिंस चौधरी अचानक दरवाजा पर आया और उनके बेटे को सीने में गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
उधर गोली की आवाज पर जुटे लोगों ने भाग रहे दोनों आरोपी में से प्रिंस चौधरी को पकड़ लिया जिसे बाद में ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके पास देसी पिस्टल भी बरामद की गई है।
राजीव सहनी ने बताया कि वह गांव के ही प्रिंस चौधरी को 6 माह पूर्व 50 हजार रुपए का कर्ज दिया था। उक्त राशि अब वह लौटाने के लिए कह रहा था तो प्रिंस आनाकानी कर रहा था। रोज नया समय ले रहा था। बीती रात अचानक प्रिंस उनके अपने भाई अरविंद सहनी के साथ दरवाजे पर आ धमका और कहा कि पैसे का बहुत तगादा करते हो और उनके बेटे को नजदीक से सीने में गोली मार दी। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई।
समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…
समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…