Bihar

पटना के अपार्टमेंट में शराब बरामद करने गई थी पुलिस, मिल गई नकली नोट छापने वाली मशीन, दो गिरफ्तार

पटना के कृष्णापुरी थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां राजाराम अपार्टमेंट से नकली नोट छापने की मशीन मिली है। दरअसल, कृष्णापुरी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आनंदपुरी राजाराम अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर फ्लैट नंबर 1 में विदेशी शराब की तस्करी की जा रही है।

सूचना मिलने के बाद कृष्णापुरी थाने की पुलिस ने छापेमारी करने पहुंची थी। यहां भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक लाख 77 हजार के 500 के नकली नोट, 26 सौ रुपए के 200 का नकली नोट के साथ 146 पेपर आधे बने नकली नोट की भी बरामदगी हुई है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

भागने के दौरान पैर टूटा

वहीं, छापेमारी करने गए थानाध्यक्ष विधान चंद्र ने बताया कि कमरे में छह लोग मौजूद थे। पुलिस को देख खिड़की तोड़ कर भागने लगे। वहां भागने के दौरान एक आरोपी का पैर टूट गया। इस वजह से वह घायल हो गया। जबकि, चार लोग मौके से फरार हो गए, लेकिन दो लोगों को पुलिस दबोच लिया है। वहीं, कमरे की जांच के दौरान नकली नोट का बंडल और अर्धनिर्मित नोट का पेपर समेत भारी मात्रा में शराब की बोतल को बरामद किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

फ्लैट में 6 लोग रहते थे

गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि छात्र के नाम पर एक साल पूर्व किराए पर फ्लैट लिया गया था। इसमें 6 लोग रहा करते थे। पूछताछ में चार अन्य लोगों के नाम का भी खुलासा किया है। गिरफ्तार 23 साल के आरोपी अयूब खान जो कटिहार का रहने वाला है। वहीं, 50 साल के युवक रतन यादव कुमार, जो नवादा का रहने वाला है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इसकी सूचना आर्थिक अपराध इकाई (EOU) को दी गई है। अब आर्थिक अपराध इकाई की टीम पूरे मामले की जांच करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

2 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

13 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

17 घंटे ago