समस्तीपुर :- समस्तीपुर में बाइक और स्कॉर्पियो के बीच हुई टक्कर में एक बाराती की मौत हो गई। जबकि 3 लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मी का उपचार निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव निवासी विजय राय का पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है।
जबकि इस घटना में घायल गोलू कुमार, राम ललित कुमार व अनिल कुमार के रूप में की गई है। जिनका उपचार शहर के ही एक निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है। घटना जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव के पास घटी।
घटना के संबंध में बताया गया है कि सरायरंजन थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव से बारात गुरुवार रात सरायरंजन के ही गंगसारा गांव जा रही थी। इसी दौरान रोहित अपने तीनों के साथी के साथ बाइक पर से बारात जा रहा था। भोजपुर गांव के पास चारो सड़क किनारे रुक कर लघुशंका कर रहे थे।
इसी दौरान एक स्कॉर्पियो ने चारों को कुचल डाला। जिससे सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हल्ला होने पर जुटे लोगों ने सभी घायलों को समस्तीपुर के मोहनपुर रोड स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रोहित कुमार की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। जिसमें दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…