Samastipur

रामेश्वर जूट मिल के मजदूरों ने ग्रेजुएटी और बकाए वेतन भुगतान की मांग को लेकर समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग किया जाम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में बकाया ग्रेच्युटी एवं मानदेय का भुगतान नहीं किए जाने से नाराज मुक्तापुर रामेश्वर जूट मिल के मजदूर शुक्रवार को आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आए। लोगों ने कल्याणपुर के परतापुर के पास समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे इस पथ से गुजरने वाले राहगीरों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सड़क जाम की सूचना पर कल्याणपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन लोग सड़क जाम समाप्त करने को लेकर तैयार नहीं थे। इसके बाद सदर एसडीओ के पहुंचने पर जाम को समाप्त कराया गया। सड़क जाम कर रहे मजदूरों ने बताया कि रामेश्वर जूट मिल में जूट मिल प्रशासन मजदूरों के साथ नाइंसाफी कर रही है। पिछले 8 सालों से मजदूरों का पीएफ का पैसा मजदूरों के खाता में जमा नहीं किया गया है।

मजदूरों का कहना था कि उक्त राशि मजदूरों के खाते में जमा किया जाए और उसे ऑनलाइन किया जाए। इसके अलावा मजदूरों ने कहा कि 25 अप्रैल से पहले कार्य करने वाले मजदूरों का मानदेय अब तक नहीं मिला है। जबकि समझौता अनुसार मानदेय का भुगतान 7 तारीख तक हो जाना था। मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया कि मिल प्रशासन मजदूरों को हटाकर यहां ठेकेदारी प्रथा लागू करना चाहती है, जिसे मजदूर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

कई मजदूरों के सेवानिवृत्त के बाद भी नहीं दी गई है रिटायरमेंट की राशि :

सड़क जाम के दौरान मजदूरों ने बताया कि कई मजदूर सेवानिवृत्त हो गए। 10- 10 वर्ष से अधिक का समय गुजर चुका है। लेकिन उन मजदूरों को अब तक उनके पीएफ की राशि का भुगतान तक नहीं किया गया है।

पिछले महीना से आंदोलित है मजदूर :

रामेश्वर जूट मिल के मजदूर पिछले महीने से ही विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित है। मजदूर कई बार जूट मिल गेट पर धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। मजदूरों का कहना था कि उनके समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। उसके बाद लोग सड़क पर उतरे। मजदूर और मिल प्रशासन के बीच रस्साकशी के कारण अब तक कई बार मिल बंद हो चुका है।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

3 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

4 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

14 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

18 घंटे ago