Bihar

बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी, 50 से अधिक मजिस्ट्रेट भी रहेंगे तैनात

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पटना आगमन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस अलर्ट को देखते हुए राज्य पुलिस मुख्यालय ने पटना एसएसपी को सुरक्षा के लिए SOP जारी किया है. बिहार में बागेश्वर धाम के संत पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा को लेकर कोई चूक न हो, इसका खास ध्यान रखा जा रहा है. शनिवार यानी 13 मई को बाबा धीरेंद्र शास्त्री बिहार आ रहे हैं.

पटना के नौबतपुर स्थित तरेत गांव में 13 से 17 मई तक धीरेंद्र शास्त्री हनुमत कथा कहेंगे. इस दौरान सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए राज्य पुलिस मुख्यालय ने पटना पुलिस को अलर्ट रहने को कहा है. पुलिस मुख्यालय की तरफ से पटना एसएसपी को SOP जारी कर अहम निर्देश दिये गये हैं. पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.

CCTV के जरिए सभी गतिविधियों पर रखी जायेगी नजर

एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री को पर्याप्त सुरक्षा दी जायेगी. आयोजन स्थल पर भी भीड़ को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा. एडीजी ने बताया कि सुरक्षा बेहतर हो इसको लेकर अयोजनकर्ताओं के साथ पुलिस पदाधिकारियों की बैठक भी हो चुकी है और सुरक्षा घेरे से लेकर आयोजन स्थल और आसपास की भीड़ का आकलन करते हुए पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा. इसके साथ ही साथ ट्रैफिक पुलिस के जवानों की भी तैनाती कर दी गयी है. आयोजन के दौरान CCTV के जरिए सभी गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी.

50 से अधिक मजिस्ट्रेट भी रहेंगे तैनात

एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि मौके पर 300 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ-साथ 50 से अधिक ट्रैफिक पुलिस के जवान की तैनाती होगी. लगभग 50 से अधिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे. हालांकि अभी भी पटना पुलिस जिला प्रशासन सुरक्षा को लेकर आकलन में जुटी हुई है.

एडीजी ने कहा कि सुरक्षा को लेकर सभी इंतजाम किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोई भी बड़ा कार्यक्रम हो चाहे वह धार्मिक कार्यक्रम होता है राजनीतिक कार्यक्रम हो, जो भी sop होती है उसी के तहत कार्यक्रम की सुरक्षा की जिम्मेदारी तय की जाती है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के सभी चीजों का जायजा लिया जा रहा है और जिला प्रशासन और पटना पुलिस पूरे मामले में आकलन कर रही है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

2 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago