तस्वीर : सांकेतिक
समस्तीपुर/वारिसनगर :- मुक्तापुर रेलवे स्टेशन स्थित रैक प्वाइंट से दो ट्रक से चला 900 बोरा सीमेंट 20 दिन बाद भी पास में ही स्थित गोदाम में नही पंहुचा। इस सबंध में व्यवसायी रमेश कुमार ने वारिसनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।
थाना में दिये आवेदन में उन्होंने कहा है कि मुक्तापुर रैक प्वाइंट पर उनकी सीमेंट की रैक आयी थी। उन्होने मुक्तापुर स्थित अपने गोदाम में ले जाने के लिए 500 व 400 का सीमेंट का बैग दो ट्रक पर लदवा कर पर्ची काट दिया।
लेकिन दोनों ट्रक अब तक उनके गोदाम पर नही पंहुचा। इस संबंध में ट्रक मालिक से मोबाइल पर बातचीत हुई तो उन्होंने सीमेंट पहुंचवा देने का आश्वासन दिया, लेकिन सीमेंट आज तक नहीं पहुंचा। आवेदन में व्यवसायी ने आशंका जतायी है कि ट्रक मालिक ने सीमेंट बेच दी है।
साजिश के तहत सीमेंट बाजार में बेच दिया है। जिसकी कीमत तीन लाख 60 हजार रुपये है। ओपी अध्यक्ष मो ख़ुशबुद्दीन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड अ राजकीयकृत भगवत ठाकुर इंटर विद्यालय, किशनपुर के…
बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…
बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…
बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…
समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…
बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…