Bihar

19, 20, 26 और 27 अगस्त में होगी शिक्षक नियुक्ति परीक्षा: BPSC ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, 1 लाख 70 हजार टीचरों की होगी भर्ती

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) टीचर भर्ती परीक्षा अगस्त में होगी। इसको लेकर BPSC ने गुरुवार को एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। जारी कैलेंडर के अनुसार 19, 20, 26 और 27 अगस्त को परीक्षा आयोजित की जाएगी।

BPSC के अनुसार 1 लाख 70 हजार 461 पदों पर शिक्षकों की बहाली होगी। इसमें 79 हजार 943 प्राथमिक शिक्षक, 32 हजार 916 पदों पर मीडिल और 57 हजार 602 पदों पर हायर सेकेंडरी स्कूलों के लिए शिक्षक बहाल किए जाएंगे। इस साल के अंत तक रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।

परीक्षा में होगी निगेटिव मार्किंग

पिछले दिनों बीपीएससी के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी थी कि इस बार के परीक्षा में निगेटिव मार्किंग रखी जाएगी। उन्होंने कहा था कि तुक्के बाजी करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए निगेटिव मार्किंग होगी। तुक्के बाजी से बच्चों का भविष्य खराब हो सकता है। अभ्यर्थियों को तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा।

शिक्षक बनने के लिए ये है जरूरी

प्राइमरी स्कूल के शिक्षक बनने के लिए कैंडिडेट का इंटरमीडिएट पास होने के साथ ही CTET, डिप्लोमा या बीएड होना जरूरी है। वहीं, मीडिल स्कूल के शिक्षक के लिए कैंडिडेट का ग्रेजुएट होने के साथ STET और बीएड पास होना अनिवार्य है। हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक के लिए कैंडिडेट का पोस्ट ग्रेजुएट, STET और बीएड पास होना जरूरी है। चेयरमैन अतुल प्रसाद ने कहा कि पाठ्यक्रम की जानकारी वेबसाइट पर शेयर कर दिया गया है।

साल के अंत तक रिजल्ट

बीपीएससी के चेयरमैन ने बताया था कि अगस्त महीने तक परीक्षा ली जाएगी। साल के अंत तक रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। बीपीएससी के अनुसार सभी पदों के लिए एक साथ आवेदन लिए जाएंगे। कैंडिडेट्स एक साथ तीनों स्तर के स्कूलों के लिए आवेदन भर सकते हैं। अगर कोई योग्य कैंडिडेट है तो अलग-अलग तारीख पर तीनों एग्जाम में बैठ सकते हैं।

भाषा में दो सेक्शन होंगे

बीपीएससी के अनुसार भाषा में दो सेक्शन होंगे। अंग्रेजी के प्रश्न कॉमन रहेंगे। दूसरा हिंदी, उर्दू और बंगला का पेपर रहेगा। सभी परीक्षा एमसीक्यू बेस्ड होगी।

100 नंबर के प्रश्न रहेंगे। 25 नंबर के सवाल अंग्रेजी के रहेंगे। 75 नंबर का हिंदी, उर्दू या बांग्ला के रहेंगे। पास करने के लिए 30 नंबर लाना अनिवार्य होगा। वहीं, मेन पेपर 150 नंबर का होगा। मेरिट लिस्ट अलग-अलग बनेगा। मेन पेपर में 100 नंबर के प्रश्न तो नॉर्मल होंगे। बाकी बचे 50 नंबर का इंटेलिजेंस टेस्ट होगा। ये 50 नंबर विषय ज्ञान से हट कर रहेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

6 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

7 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

8 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

12 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

21 घंटे ago