Samastipur

समस्तीपुर में दंत चिकित्सक की पत्नी के साथ हुई चेन स्नेचिंग की घटना, इससे पहले वाले मामले में भी पुलिस के हाथ अब-तक है खाली

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर में मोबाइल और चेन स्नेचिंग गिरोह ने आतंक मचा कर रखा हुआ है। चेन स्नेचिंग गिरोह के बदमाशों के द्वारा दिनदहाड़े और सरेआम पुलिस के नाक के नीचे स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय रोड स्थित डीआरएम आवास के पास की है। जहां केंद्रीय विद्यालय रोड में बुधवार की दोपहर लगभग तीन साढ़े तीन बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने दंत चिकित्सक डॉ० जीडी सिंह की पत्नी इंदरप्रीत सिंह के गले से सोने का चेन खींचकर फरार हो गया।

इस संबंध में दंत चिकित्सक डॉ० जीडी सिंह ने बताया कि बुधवार की दोपहर उनकी पत्नी इंदरप्रीत सिंह पैदल ही घर से बाजार की ओर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने गले से सोने का चेन खींच कर फरार हो गया। सोने के चेन का किमत लगभग पचास हजार रुपए होगी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में नगर पुलिस से शिकायत की गयी है। बता दें कि कुछ दिनों पूर्व भी काशीपुर लखना चौक हनुमान मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने डॉक्टर केजीएन सिंह की पत्नी के गले से सोने का चेन छीन लिया था।

इस मामले में भी अज्ञात के विरुद्ध नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया था। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। जबकि इस घटना का पूरी घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद है। वहीं, इस बाबत नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि घटना के संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

2 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

2 घंटे ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

2 घंटे ago

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

7 घंटे ago