Samastipur

समस्तीपुर: सांप ने काटा तो गमछे में लपेटकर डिब्बे में किया बंद, फिर लेकर पहुंचा सदर अस्पताल…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर: बिहार के विभिन्न जिलों से आए दिन सर्पदंश के मामले सामने आते हैं। इसी कड़ी में समस्तीपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। दरअसल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के रहने वाले विशेश्वर पासवान को सांप ने काट लिया था। सांप के काटने के बाद विशेश्वर घबराया नहीं बल्कि उस सांप को ही पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया और उसे अपने साथ लेकर सीधे समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंच गया। सांप को देखकर पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया।

बताया गया है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के रहने वाले विशेश्वर पासवान चौक पर से चाय पी कर अपने घर जा रहे थे। घर पहुंचने से पहले एक जगह के पास एक बिषैले सांप ने उन्हें काट लिया। सांप काटने के बाद बुजुर्ग व्यक्ति घबराया नहीं बल्कि सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया और अपने परिजनों के साथ मिलकर सांप को लेकर इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंच गया।

विशेश्वर पासवान ने बताया कि मैं चाय पीकर चौक से अपने घर जा रहा था। तभी बथान के पास एक सांप निकला और पैर में काट लिया। उसके बाद मैंने पैर को झटका मारा जिसके कारण सांप दूर जा गिरा। फिर गमछा डाल कर सांप को पकड़कर एक डिब्बा में डाल दिया और परिजनों को इस घटना की सूचना दी।

सदर अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने बुजुर्ग व्यक्ति का इलाज शुरू किया। वहीं दूसरी ओर सांप को देखकर पहले तो लोग काफी डर गए, लेकिन फिर इस सांप को देखने के लिए सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई। सांप देखने वाले लोगों ने बताया कि ऐसा सांप उन्होंने आज तक नहीं देखा था।

फिलहाल विशेश्वर पासवान का सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में इलाज चल रहा है। डॉक्टर नितेश गामी बुजुर्ग का इलाज कर रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर डॉक्टर का बताना है की व्यक्ति स्वस्थ है। समय पर सदर अस्पताल पहुंच गए इसलिए उन्हें बचाया जा सका। फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

16 मिनट ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

43 मिनट ago

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

2 घंटे ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

9 घंटे ago