समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना के पास सोमवार तीसरे पहर मुख्य बाजार के एक घर में गैस सिलेंडर फटने से 3 लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को उजियारपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां गंभीर रूप से जख्मी आनंद कुमार (25 वर्ष) को सदर अस्पताल लाया गया है। यहां भी प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
बताया गया है गैस रिफलिंग करने के दौरान सिलेंडर बलास्ट कर गया। इस घटना के बाद उजियारपुर बाजार में अफरा-तफरी मच गई। हल्ला होने पर जुटे लोगों ने सभी को पीएचसी पहुंचाया।
बताया गया है कि बाजार निवासी अजय पोद्दार के मकान में माइक्रो फाइनेंस सीएमसी नामक कंपनी चलता है। मकान मालकिन सपना देवी ने बताया कि बड़ा गैस से छोटा गैस सिलेंडर में लोग गैस भर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज हुआ। जिसके बाद लोग चीखने -चिल्लाने लगे।
हल्ला होने पर आसपास के लोग जुटे तो लोगों ने घायलों को कमरे से बाहर निकाला। जिसके बाद सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने उजियारपुर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां गंभीर स्थिति में घायल आंनद कुमार जो सिवान के गोरियाकोठी का रहने वाला है उसकी गंभीर स्थिति देख रेफर कर दिया गया।
जिसके बाद लोगों ने इसे सदर अस्पताल लाया जहां उसकी स्थिति नाजुक देख डॉक्टर ने यहां से भी डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। बनी हुई है। वहीं अन्य घायलों का उपचार उजियारपुर में चल रहा है। उधर, घटना की सूचना पर उजियारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा है कि आखिर माइक्रो फाइनेंस कार्यालय में गैस की रिफलिंग कैसे हो रही थी।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…