Samastipur

समस्तीपुर में कांग्रेसियाें ने जय भारत सत्याग्रह के दौरान कलेक्ट्रेट के सामनें किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार और अडानी को घेरा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- जिला कांग्रेस कमिटी समस्तीपुर के तत्वधान में जय भारत सत्याग्रह के अंतर्गत समस्तीपुर समाहरणालय समक्ष शांति पूर्ण प्रदर्शन एवं जन सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इससे पूर्व कांग्रेसियाें एक जुलूस के रूप में मथुरापुर स्थित जिला कार्यालय से निकल कर विभिन्न मार्गो से होते हुए समाहरणालय तक पहुंचे।

वे अपने हाथों में विभिन्न मांगों की तख्तियां लिए हुए थे। जुलूस अंत में समाहरणालय तक पहुंचा जहां शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद एक सभा में परिवर्तित हो गया। सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. अबू तमीम ने किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने परम मित्र अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए देश की परिसंपत्तियों को कौड़ी के दामों में बेच दिया।

देश के कमेला वर्ग का पैसा जो विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों एवं जीवन बीमा निगम में लगा हुआ है उसको अडानी की दो नंबरी कंपनी में निवेश किया गया जो आज डूबने के कगार पर है। इसी प्रकार आडवाणी की सेल कंपनियों में आए 20000 करोड़ रुपए का हिसाब एवं श्रोत जानना जिसमें एक चीनी नागरिक शामिल हैं। प्रधानमंत्री का अडानी की घनिष्ठता एवं दोनों के बीच के रिश्ते आदि से संबंधित सबूत पेश कर पूछे गए सवालों से बचने के लिए संसद को सत्तारूढ़ दल भाजपा द्वारा बाधित करने एवं राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने का जो कुकिर्त एवं शर्मनाक घटना की गई है उसकी घोर शब्दों में निंदा करते हैं।

जिला अध्यक्ष ने आम जनों का आह्वान करते हुए कहा की इन कुकीर्तियों के विरुद्ध जनमत बनाने में कांग्रेस का साथ दें। आगे उन्होंने कहा कि देश के संसदीय इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब सत्तारूढ़ दल संसद की कार्यवाही में बाधा उत्पन करने का काम किया है ताकि इन सवालों का जवाब नहीं दिया जा सके।

वहीं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से जिला के प्रभारी ई० आई० पी० गुप्ता ने कहा की अदानी घोटाले की जांच करने के लिए संयुक्त विपक्ष जिसमें 18-19 पार्टियां शामिल हैं वह लगातार मांग कर रहा है कि जेपीसी गठित की जाए, मगर सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। संयुक्त संसदीय समिति के गठन तक कांग्रेस पार्टी निरंतर संघर्ष करेगी एवं जनता को जागरूक करने का काम करेगी।

जुलूस में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सत्य नारायण सिंह, सरोज कुमार सिंह, देवेंद्र नारायण झा, मिथिलेश पोद्दार महासचिव सतीश चंद्र चौधरी, तेज नारायण ठाकुर, लाल नारायण ठाकुर, मुकेश कुमार चौधरी, धीरेंद्र कुमार चौधरी, अब्दुल फत्ताह, सोनी पासवान, राज कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार राय, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मो० मोहिउद्दीन, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अभिनव अंशु, प्रखंड अध्यक्ष डोमन राय, सुभाष चन्द्र सिंह, कपिलेश्वर कुंवर, पार्थेश्वर सिंह, बालमुकुंद राय, आशुतोष कुमार, अब्दुल मालिक, फिरोज अंसारी, दिनेश ठाकुर, नंद कुमार चौधरी, सुरेश कुमार महतो, अरविंद कुमार सिंह, राज किशोर प्रसाद यादव, श्याम पूर्वे, कामेश्वर पासवान, अखलाकूर रहमान सिद्दीकी, राम विलास राय, राजन कुमार वर्मा, उपेंद्र नाथ तिवारी, परमानंद मिश्र, विश्वनाथ सिंह हज़ारी, असगर अंसारी, राज कुमार चौधरी, अनिल कुमार तिवारी, उमेश झा, मोइन रजा, कल्याणपुर विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमित कुमार, विभूतिपुर विधानसभा अध्यक्ष हिमांशु कुमार, रोसड़ा विधानसभा अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान, वारिसनगर विधानसभा अध्यक्ष मो० महफूज आलम, सूरज भारद्वाज, जवाहर राय, बोलबम सिंह, धीरज सिंह, मो० सोहैल सिद्दीकी, पवन कुमार सिंह, लाल बाबू कुमार, राम कैलाश राम, पिंकू पासवान, अमरेश कुमार सिंह, संजीव कुमार ठाकुर, संतोष कुमार ठाकुर, विष्णु देव यादव, चंदन कुमार, मनोज भारद्वाज, दिलदार हुसैन, मणिकांत झा, अजीत कुमार सिंह, अशोक कुमार आदि लोग शामिल हुए।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

6 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

13 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

18 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

19 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

19 घंटे ago