Bihar

बिहार: जमीन सर्वे के नाम पर 20 हजार घूस लेते अमीन गिरफ्तार, वृद्ध किसान को महीनों से कर रहा था परेशान

बिहार में भ्रष्‍टाचार के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर महीने किसी न किसी जिले से निगरानी टीम भ्रष्‍ट अधिकारी/कर्मचारी को गिरफ्तार कर रही है।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम ने मंगलवार को जहानाबाद जिले के मोदनगंज प्रखंड के अंचल कार्यालय के समीप किराए के एक मकान से सर्वेक्षण अमीन शदाब आलम को 20 हजार घूस लेते रंगे हाथ दबोचा लिया।

बूढ़े किसान को परेशान कर रहा था अमीन

सर्वेक्षण अमीन एक वृद्ध किसान से जमीन सर्वे के नाम पर घूस ले रहा था। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी शिव कुमार साह ने बताया कि घोसी थाना क्षेत्र के मोदनगंज गांव निवासी 70 वर्षीय किसान नरेश यादव ने अमीन के द्वारा जमीन सर्वे के नाम पर घूस मांगे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामले का सत्यापन किया गया।

अमीन को निगरानी कोर्ट में किया जाएगा पेश

बाद में टीम गठित कर मंगलवार को अमीन को अपने आवास से किसान सुरेश यादव से घूस लेते दबोच लिया गया। गिरफ्तार अमीन को निगरानी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

शिकायतकर्ता वृद्ध किसान सुरेश यादव ने बताया कि पिछले चार महीने से अमीन जमीन सर्वे के नाम पर उन्हें परेशान कर रहा था। घूस की रकम नहीं देने पर जमीन का सर्वे दूसरे का नाम करने की धमकी दे रहा था।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

28 मिनट ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

1 घंटा ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

4 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

4 घंटे ago