Samastipur

समस्तीपुर से नवविवाहिता को विदा कराकर मुजफ्फरपुर लौट रहे लोगों में से दो बाइक सवार जर्जर पुल से 20 फीट नीचे गिरे, मौके पर मौ’त

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में कल्याणपुर-पूसा मार्ग पर लक्षरामपुर गांव के पास गुरुवार तड़के सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र के बांद्रा गांव के रहने वाले बताए गए हैं। मृतक की पहचान बांद्रा गांव के परीक्षण महतो (50) और चंद्रिका महतो (62) के रूप में की गई है। पुलिस ने घटनास्थल से शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पियर थाने के बांद्रा गांव के चंद्रिका महतो की पोती रजनी कुमारी की शादी कल्याणपुर थाने के जितवरिया गांव के लालू महतो के बेटे रोहित कुमार के साथ 24 अप्रैल को हुई थी। बुधवार रात बांद्रा गांव के लोग पूछारी लेकर आए थे। नवविवाहित दंपती को विदा कराकर वह लोग घर के लिये चले। यहां से लौटते वक्त बुधवार की रात्रि करीब ढाई बजे मलंग स्थान के समीप जर्जर पुल से दोनों बाइक समेत करीब 20 फीट नीचे गड्ढे में गिर गए।

लोगों ने बताया कि भोज खत्म होने के बाद पियर के कुछ लोग विभिन्न बाइक से भी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कल्याणपुर-पूसा मार्ग के सड़क पर बन रहे पुल के कारण डायवर्जन बनाया गया था जहां पर अंधेरा होने के कारण बाइक सवार अपना संतुलन खोकर डायवर्शन के गढ्ढे में गिर गए। इस घटना में चार लोग जख्मी हो गए। लोगों ने बताया कि मौके पर ही परीक्षण महतो की मौत हो गई।

वहीं उपचार के दौरान दुल्हन के दादा चंद्रिका महतो की भी मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में मातम छा गया है। बताया गया है कि मौके पर हुई मौत के बाद पुलिस ने इस मामले में परीक्षण महतो का शव जब्त कर पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष :

थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। स्थानीय ग्रामीण से मिली जानकारी के अनुसार पियर थाना क्षेत्र के बांद्रा निवासी मृतक चंद्रिका महतो और परीक्षण महतो बुधवार को अपने किसी ग्रामीण के साथ कल्याणपुर के जितवरिया गांव में ससुराल से नवविवाहित दंपती को विदा कराने आए थे। यहां से लौटते वक्त बुधवार की रात्रि करीब ढाई बजे मलंग स्थान के समीप जर्जर पुल से दोनों बाइक समेत करीब 20 फीट नीचे गड्ढे में गिर गए।

काफी समय से था पुल जर्जर

दोनों अलग-अलग बाइक पर सवार थे। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। जबकि, नवविवाहित दंपती को विदा करा कर ले जा रहा चार पहिया वाहन आगे निकल चुका था। थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है पुल काफी दिनों से जर्जर है। पहले भी जिला प्रशासन से निर्माण की मांग की गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

4 घंटे ago

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

6 घंटे ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

7 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

10 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

12 घंटे ago