Samastipur

पति से तलाक के बाद प्रेमी से की शादी, लव मैरिज करने के बाद 8 महीने में ही पति नगद और जेवर लेकर हुआ फरार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में कोमल परवीन ने प्यार में धोखा देने का आरोप लगाया है। कोमल अपने पति को छोड़कर मो. तालिम से शादी कर ली थी। समस्तीपुर शहर के धरमपुर में बहन के यहां आने-जाने के दौरान मो. तालिम से उसे प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों ने अपने एक दोस्त के घर पर निकाह कर लिया। इसके बाद दोनों कोलकाता के तारापारा चले गए। चार महीने के बाद कोमल की ज्वेलरी और पैसा लेकर तालिम अचानक भाग गया। अब कोमल अपने पति की तलाश करते हुए समस्तीपुर पहुंची है। पीड़िता कोमल मधुबनी के झंझारपुर की रहने वाली है।

कोलकाता में पति की तलाश के बाद भटकते हुए अपने ससुराल समस्तीपुर जिले के धरमपुर पहुंची। वहां भी लोगों ने उसे रखने से इनकार कर दिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। वहीं धरमपुर में ही मो. तालिम भी मिल गया जहां उसने कोमल को रखने से साफ-साफ इंकार कर दिया। पीड़िता कोमल परवीन अब SP विनय तिवारी के यहां पहुंच कर शिकायत की है। SP विनय तिवारी ने इस मामले में सदर DSP को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।

जानकारी के अनुसार कोमल के बहन की शादी शहर के ही धरमपुर मोहल्ला में है। इस वजह से उसका यहां आना-जाना होता था। इसी दौरान पड़ोस के मो. तालिम से उसकी नजदीकी बढ़ गई। तलाक-शुदा होने के बाद कोमल ने मो. तालिम से पिछले साल 19 अगस्त को शादी कर ली थी। जबकि, इस शादी के लिए दोनों के परिवार वाले तैयार नहीं थे।

कोमल के परिवारवालों ने भी उससे रिश्ता तोड़ दिया है। शादी के बाद तालिम पिछले साल 1 नवंबर को कोमल को लेकर कोलकता के तारापारा ले गया था। यहां दोनों किराये के मकान में रहने लगे। 10 मार्च को तालिम अचानक कोमल का गहना और नकदी लेकर फरार हो गया। कई दिनों तक कोलकता में भटकने के बाद वह वापस समस्तीपुर आयी तो ससुराल के लोगों ने घर में घुसने नहीं दिया। कोमल के मुताबिक उसके साथ मारपीट भी की गई है।

वहीं इस मामले को लेकर सदर DSP संजय कुमार पांडेय ने बताया कि शिकायत लेकर युवती पहुंची है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मामला प्रेम प्रसंग में धोखा का बताया जासमस्तीपुर में कोमल परवीन ने प्यार में धोखा देने का आरोप लगाया है। कोमल अपने पति को छोड़कर मो. तालिम से शादी कर ली थी। समस्तीपुर शहर के धरमपुर में बहन के यहां आने-जाने के दौरान मो. तालिम से उसे प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों ने अपने एक दोस्त के घर पर निकाह कर लिया। इसके बाद दोनों कोलकाता के तारापारा चले गए। चार महीने के बाद कोमल की ज्वेलरी और पैसा लेकर तालिम अचानक भाग गया। अब कोमल अपने पति की तलाश करते हुए समस्तीपुर पहुंची है। पीड़िता कोमल मधुबनी के झंझारपुर की रहने वाली है।

कोलकाता में पति की तलाश के बाद भटकते हुए अपने ससुराल समस्तीपुर जिले के धरमपुर पहुंची। वहां भी लोगों ने उसे रखने से इनकार कर दिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। वहीं धरमपुर में ही मो. तालिम भी मिल गया जहां उसने कोमल को रखने से साफ-साफ इंकार कर दिया। पीड़िता कोमल परवीन अब SP विनय तिवारी के यहां पहुंच कर शिकायत की है। SP विनय तिवारी ने इस मामले में सदर DSP को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।

जानकारी के अनुसार कोमल के बहन की शादी शहर के ही धरमपुर मोहल्ला में है। इस वजह से उसका यहां आना-जाना होता था। इसी दौरान पड़ोस के मो. तालिम से उसकी नजदीकी बढ़ गई। तलाक-शुदा होने के बाद कोमल ने मो. तालिम से पिछले साल 19 अगस्त को शादी कर ली थी। जबकि, इस शादी के लिए दोनों के परिवार वाले तैयार नहीं थे।

कोमल के परिवारवालों ने भी उससे रिश्ता तोड़ दिया है। शादी के बाद तालिम पिछले साल 1 नवंबर को कोमल को लेकर कोलकता के तारापारा ले गया था। यहां दोनों किराये के मकान में रहने लगे। 10 मार्च को तालिम अचानक कोमल का गहना और नकदी लेकर फरार हो गया। कई दिनों तक कोलकता में भटकने के बाद वह वापस समस्तीपुर आयी तो ससुराल के लोगों ने घर में घुसने नहीं दिया। कोमल के मुताबिक उसके साथ मारपीट भी की गई है।

वहीं इस मामले को लेकर सदर DSP संजय कुमार पांडेय ने बताया कि शिकायत लेकर युवती पहुंची है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मामला प्रेम प्रसंग में धोखा का बताया जा रहा है। रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

3 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

4 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

7 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

7 घंटे ago