समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

सरायरंजन थानाध्यक्ष को SP ने किया निलंबित, शराब माफिया को गिरफ्तार नहीं करने पर हुई कार्रवाई; ताजपुर थानाध्यक्ष से शो कॉज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में शराब माफिया को गिरफ्तार नहीं करने के मामले में एसपी विनय तिवारी ने सरायरंजन के थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके स्थान पर रविकांत कुमार को सरायरंजन का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। जिन्होंने अपना पदभार ले लिया है।

यहां बता दें कि सरायरंजन के शराब माफिया मंजय राय की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। जिस कारण उसके घर की कुर्की की गई थी। जबकि मंजय द्वारा पटना से आयी पुलिस टीम पर भी फायरिंग भी की गई थी। इस घटना के बाद भी मंजय ने सरायरंजन बाजार में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। बावजूद शराब कारोबारी की गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया है।

IMG 20220723 WA0098

ताजपुर थानाध्यक्ष से शो कॉज :

मुसरीघरारी के दोहरे हत्या कांड से पूर्व माेरवा लसकारा के वकील चौधरी पर हुए गोलीबारी मामले में कार्रवाई नहीं करने को गंभीरता से लेते ही ताजपुर थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह से एसपी ने शो कॉज किया गया है। एसपी ने बताया कि उक्त गोलीबारी कांड में कार्रवाई की गई होती तो डबल मर्डर को रोका जा सकता था।

holi page 0001 1

गोली कांड के बाद जमकर मचा था बवाल :

यहां बता दें कि करीब 2 माह पूर्व शराब माफिया मंजय राय ने सरायरंजन बाजार में जमकर गोलीबारी की थी। गोलीबारी की इस घटना के बाद सरायरंजन बाजार के कारोबारियों ने जमकर बवाल मचाया था। इस दौरान पहुंचे पुलिस के साथ ही लोगों ने अभद्र व्यवहार किया था।

IMG 20230301 WA0084 01

IMG 20230109 WA00071 840x760 120x10 Hoarding 11.02.2023 01 scaledPost 193 scalednew file page 0001 1