Samastipur

मक्के की बाली में दाना नहीं आने पर कृषि वैज्ञानिकों की 4 सदस्यी टीम जांच में पहुंची, Samastipur Town पर चली थी खबर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत भुसवर, साख मोहन आदि गांव में मक्के की बाली में दाना नहीं आने के मामले में Samastipur Town मीडिया की खबर का असर दिखा है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की चार सदस्यीय वैज्ञानिकों की टीम मंगलवार को विभूतिपुर पहुंची।

टीम के सदस्यों में शामिल डॉ राजेंद्र केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार के अलावा डॉ आर के तिवारी, डॉ गौरी शंकर गिरी, डॉ दिवेश कुमार शामिल हैं। कृषि वैज्ञानिकों ने खेत में पहुंचकर 25 से 30 स्थानों पर उपजे मक्के की बाली का संग्रह किया। इसके अलावा विभिन्न जगहों से मिट्टी का सैंपल भी लिया।

इसके साथ ही उन्होंने 2 दर्जन से अधिक किसानों से खेती करने के तरीका, खाद डालने की जानकारी, पटवन का तरीका आदि विषयों पर बात की। बाद में डॉ राजेंद्र केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अधीन केवीके बिरौली के मक्का विभाग के हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉक्टर आरके तिवारी ने बताया कि मक्के की बाली, मिट्टी का संग्रह किया गया है। जिसे केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के लैब में जाकर जांच की जाएगी। जांच उपरांत ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि किस कारण से मक्के की बाली में दाना नहीं आया है।

तापमान का उतार-चढ़ाव भी बन सकता है कारण

कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि मौसम का उतार-चढ़ाव के कारण भी मक्के की बाली में दाना नहीं आने का कारण हो सकता है। हालांकि यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। उन्होंने बताया कि दिसंबर महीने में तापमान अधिक था। जबकि जनवरी में तापमान काफी गिर गया था। ऐसी स्थिति में भी दाना नहीं आ सकता है। इन सब बिंदुओं पर विश्वविद्यालय में वैज्ञानिकों के बीच आकलन किया जाएगा। जिसके बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि दाना किस कारण से नहीं आया है।

किसानों ने आवश्यकता से अधिक डाला है खाद

किसी वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि क्रॉप में जितना खाद देना चाहिए था किसानों ने उससे ज्यादा खाद का प्रयोग किया है। मिट्टी की उर्वरा शक्ति बेहतर है। बावजूद मक्के की बाली में दाना नहीं आना सवाल खड़ा करता है।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

59 मिनट ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

2 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

2 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

3 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

13 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

15 घंटे ago